enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा स्वच्छता श्रमदान अभियान ....

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा स्वच्छता श्रमदान अभियान ....





भोपाल (ईन्यूज एमपी) विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज इसे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया । सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद पटेल अमरकंटक गुरुवार शाम अमरकंटक आए। आगमन पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा आपका स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, नपाध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनाड़िया, जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम, उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री पटेल आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पुष्कर सरोवर, रामघाट में माँ नर्मदा स्वच्छता श्रमदान अभियान में शामिल होंगे। प्रातः 9:30 से 10 बजे धार्मिक आध्यात्मिक गुरुओं से भेंट करेंगे। प्रातः 10 से 11:30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात् 11:30 बजे से स्मार्ट सिटी, सिंचाई एवं जल संसाधन, पर्यटन आदि विषयों पर ज़िला प्रशासन एवं सम्बंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार