enewsmp.com
Home देश-दुनिया शुक्रवार सुबह से रात तक इन राज्‍यों में भारी बारिश और आंधी का खतरा.......

शुक्रवार सुबह से रात तक इन राज्‍यों में भारी बारिश और आंधी का खतरा.......

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- मानसून की धमाकेदार आमद ने शुरुआत में ही मुसीबत खड़ी कर दी। मानसून का आगाज़ हो चुका है। लेकिन इस बार मानसून अकेला नहीं आया, यह अपने साथ समुद्री तूफान भी साथ लाया। महाराष्‍ट्र और गुजरात में काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान तो थम चुका है लेकिन अभी खतरा कायम है। इसके असर के चलते शुक्रवार, 5 जून को महाराष्‍ट्र और मध्‍यप्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। इन राज्‍यों के दर्जनों जिले इस बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा उत्‍तर भारत के भी कुछ राज्‍यों में बारिश की संभावना है। जानिये सुबह से लेकर रात तक पूरे देश में कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल।

- अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

- अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छंत्तीसगढ, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

- समुद्री तूफान निसर्ग के कारण दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर भारत के भागों में बादल पहुंचे हैं। इसके चलते इन राज्‍यों में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार हैं।

- आगे बढ़ रहा तूफान निसर्ग अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से उत्तरी महाराष्ट्र के कई जिलों और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन गई है। मध्‍यप्रदेश में आज कई शहरों में बारिश हुई है।

- अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

- उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में आज रात मौसम बिगड़ सकता है। यहां अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, गाज़ीपुर, गोरखुपर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कानपुर, सुल्‍तानपुर, वाराणसी आदि शहर इस बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।

- अगले 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ के कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बिरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, रायपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे या अधिक गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

- गुजरात के भावनगर, बटौद में आज रात तेज बारिश और आंधी चलने के आसार हैं।

- अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में बारिश होगी।

- अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

- अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Share:

Leave a Comment