enewsmp.com
Home देश-दुनिया आज धरती के पास से गुजरेगे दो Asteroid,पहला शाम 6.17 पर, दूसरा रात 9.30 बजे.....

आज धरती के पास से गुजरेगे दो Asteroid,पहला शाम 6.17 पर, दूसरा रात 9.30 बजे.....

दिल्ली(ईन्यूज एमपी)-आज का दिन अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए बेहद रोमांच से भरपूर है। इस रोमांच में थोड़ा भय भी शामिल है क्‍योंकि आज एक नहीं पूरे तीन Asteroid पृथ्‍वी की ओर बेहद तेज गति से बढ़े हैं। इनमें से एक Asteroid भारतीय समयानुसार दोपहर सवा दो बजे गुजर चुका है। अब दो शेष हैं। पहला शाम 6 बजकर 17 मिनट पर पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा। तीसरा सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक Asteroid है जो भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे धरती के पास से होकर गुजरेगा।

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी NASA के सेंटर Near-Earth Object Studies (CNEOS) के अनुसार इस तरह के एस्‍टेरॉयड की संख्‍या 3 है। ये सभी आज पृथ्‍वी की तरफ ही चले आ रहे हैं। इनमें से एक 108 फीट चौड़ा 2020 KK7 asteroid भारतीय समयानुसार दोपहर 2.13 पर गुजर चुका है। ये सारे एस्‍टेरॉयड 34 हजार मील प्रतिघंटे की गति से आ रहे हैं। दूसरा 11 फीट चौड़ा 2020 KD4 12,000 मील प्रति घंटे की गति से आ रहा है। यह भारतीय समयानुसार शाम 6.17 pm पर गुजरेगा। इसके बाद सबसे बड़ा और खतरनाक एस्‍टेरॉयड है। इसका नाम 2020 KF है जो आकार में 144 फीट चौड़ा है। यह आज पृथ्‍वी के पास से 24,000 से 38,600 kmph की गति से गुजरेगा। इसका समय भारतीय समयानुसार रात 9.30 pm होगा।

Share:

Leave a Comment