enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश क्लीनिक में महिला डॉक्टर चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस कि रेड में पकड़ाएं......

क्लीनिक में महिला डॉक्टर चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस कि रेड में पकड़ाएं......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- राजधानी के बरखेड़ी इलाके में घनी आबादी वाले इलाके में स्थित महिला डॉक्टर के क्लीनिक में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पकड़े गए 10 आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस का मध्यप्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह चौहान सहित एक प्रापर्टी डीलर और एक पूर्व सरपंच शामिल हैं.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डॉक्टर इस रैकेट की सरगना है. वह दो साल से इस धंधे को चला रही थी. इसकी जानकारी जब डीजीपी तक पहुंची तो उन्होंने क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया और कार्रवाय़ई शुरू हुई. सोमवार रात को क्लीनिक में एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया. उसने अंदर जाते ही अपने साथियों को इशारा किया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा. क्लीनिक में तीन महिलाएं और छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए.

डॉक्टर खुद भी देह व्यापार करती पाई गई. पकड़े गए अन्य आरोपितों में टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह चौहान, एक प्रापर्टी डीलर आसिफ हसन, एक सेल्स मैनेजर आमिर खान, छात्र मयंक साहू, पूर्व सरपंच इरफान खान और सलमान खान शामिल हैं.


पुलिस ने बताया कि बीयूएमएस डिग्रीधारी महिला डॉक्टर गुप्त रोग के साथ बवासीर का इलाज किया करती है. उसके पति भी डॉक्टर थे, जिनकी मृत्यु बीस साल पहले हो गई थी. दो साल पहले उसने यह धंधा शुरू किया था. आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद महिलाएं खुद उसके संपर्क में आकर देह व्यापार करने लगी.

Share:

Leave a Comment

समान समाचार