enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में आबकारी नीति को लेकर कल होगी सुनवाई.....

एमपी में आबकारी नीति को लेकर कल होगी सुनवाई.....

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में आबकारी नीति को लेकर अब कल बुधवार सुबह दस बजे जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने आज सुनवाई में कहा कि ठेकेदारों के खिलाफ याचिका के लंबित रहने तक कोई सख्त कारवाई न की जाए। पिछली सुनवाई के दौरान दी गई अंडरटेकिंग के बाद भी ठेकेदारों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिन ठेकेदारों को सरकार की नई नीति की शर्तें मंजूर हैं, उन्हें 3 दिन में एफिडेविट देना होगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार