enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश घर के बाहर खडी कार में बदमाशो ने लगाई आग....

घर के बाहर खडी कार में बदमाशो ने लगाई आग....

सीहोर(ईन्यूज एमपी)- जिले में बुधनी नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे के घर के सामने खड़ी कार में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दो अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे कार जल गई। आग से मकान में लगा एसी और खिड़की का गेट भी जल गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि घटना रात करीब 3 बजे की है। घटना के समय सीएमओ ज्योति सुनहरे के साथ उनकी मां और तीन साल की बेटी घर में सो रहे थे। बुधनी टीआई संध्या मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार