enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश क्या राजनीति में सदभाव की परम्परा समाप्त कर रही है भाजपा कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से आवास खाली करना निंदनीय -पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

क्या राजनीति में सदभाव की परम्परा समाप्त कर रही है भाजपा कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से आवास खाली करना निंदनीय -पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से कोरोना महामारी के दौरान राजनीतिक दुर्भावना से शासकीय आवास खाली करवाने पर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है| उन्होंने कहा कि ऐसा करके गलत परंपराओं और राजनीति में सदभाव समाप्त करने की शुरुआत भाजपा ने की है | श्री सिंह ने कहा कि अपने इस कदम से प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ही प्रधानमन्त्री को झूठा साबित किया है| पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर प्रधानमन्त्री मोदी लोगों से मकान खाली न कराने को कह रहे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किराए से रह रहे लोगों से आवास खाली न कराने को कहा है तो दूसरी ओर स्वयं लॉकडाउन के 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर आवास खाली कराने का नोटिस दे रहे हैं | श्री सिंह ने कहा कि ऐसा करके शिवराज सरकार ने मोदीजी को झूठा साबित किया है | उन्होंने कहा कि कथनी और करनी का यही अंतर है जो भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है |
-०-

Share:

Leave a Comment

समान समाचार