enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मजदूरों को लेकर आ रही बस का एक्सीडेंट, 8 की मौत, 45 घायल....

मजदूरों को लेकर आ रही बस का एक्सीडेंट, 8 की मौत, 45 घायल....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- लॉकडाउन के दौरान अपने घरों की ओर वापस आ रहे मजदूर एक बार फिर दुर्घटना के शिकार हुए हैं। खबर मध्य प्रदेश के गुना की है। यहां महाराष्ट्र से मजदूरों को उत्तर प्रदेश ला रही यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 8 प्रवासी मजदूरों की मात हो गई। वहीं 45 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गुना बाइपास पर यूपी ढाबा के पास हुआ है। बता दें कि आज सुबह ही यूपी के मुजफ्फर नगर में रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों को कुचल दिया। दूसरी ओर बुधवार को ही कानपुर के निकट एक ट्रक की टक्कर में उसमें सवार 2 मजदूरों की मौत हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना में यह हादसा गुना बाइपास पर यूपी ढाबा के पास हुआ है।

ये मजदूर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। इनकी वापसी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बसों का इंतजाम किया था। इन्हीं में से एक बस आज दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 45 घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यूपी में बस ने 6 मजदूरों को कुचला

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पैदल अपने घरों की ओर लौट रहे मजदूरों पर सड़क ही काल बन गई। उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर के बॉर्डर कल देर रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां आधी रात में रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचला दिया। इस हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल। सभी गंभीर घायल मजदूरों को मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया है। ​पुलिस के मुताबिक यह हादसा देर रात का है। जब रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ गया। बस ने सड़क किनारे जा रहे मजदूरों को टक्कर मार कुचल दिया। पुलिस ने घटना के बाद रोडवेज बस सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी मजदूर सहारनपुर की ओर से आ रहे थे और इन्हें अपने प्रदेश बिहार जाना था और ये पैदल ही रात्रि में निकल पड़े थे।

कानपुर हादसे में 2 की मौत

कानपुर हाइवे पर प्रवासी मजदूरों से भरा एक मिनी ट्रक रास्ते में खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि दो लोगों की इस टक्कर में मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम भी शामिल है। वहीं तकरीबन 60 मजदूर गंभीर बताए जा रहे हैं। कई मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यहां हाइवे पर प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। यह हादसा कानपुर झांसी हाइवे पर हुआ है। इस हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय के पास नेशनल हाइवे की है। ये सभी मजदूर अहमदाबाद से यूपी के बलरामपुर जा रहे थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार