enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षकों के वेतन में नहीं होगी कटौती,मिलेगा अप्रैल माह तक का मानदेय....

अतिथि शिक्षकों के वेतन में नहीं होगी कटौती,मिलेगा अप्रैल माह तक का मानदेय....

सतना(ईन्यूज एमपी)- राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार लॉकडाउन के पूर्व मार्च 2020 में विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को लॉकडाउन अवधि को कर्तव्य अवधि मानकर अप्रैल 2020 तक का मानदेय भुगतान किया जायेगा। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। संचालनालय लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेशानुसार अतिथि शिक्षकों की सेवायें विद्यालयों में 30 अप्रैल 2020 तक लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मध्यप्रदेश शासन ने संदर्भित आदेश की कण्डिका 3 के अनुसार लॉकडाउन की अवधि को समस्त प्रयोजनों के लिये कर्तव्य अवधि मानकर अप्रैल तक के मानदेय का भुगतान किया जायेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार