enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कमिश्‍नर और पुलिस अधीक्षक की हुई बदली....

कमिश्‍नर और पुलिस अधीक्षक की हुई बदली....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- राज्‍य शासन ने सोमवार को जबलपुर संभाग के कमिश्‍नर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। समझा जाता है कि पिटाई से एक किसान की मौत के मामले में सरकार ने यह कार्रवाई की है।

जबलपुर संभाग के कमिश्‍नर रवींद्र कुमार मिश्रा को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजस्‍व मंडल सदस्‍य महेश चंद्र चौधरी को यह दायित्‍व सौंपा गया है।

वहीं जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को पुलिस मुख्‍यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया हैै। सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा सिद्धार्थ बहुगुणा अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार