enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जताई बड़ी आशंका ...

पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जताई बड़ी आशंका ...

भोपाल (ईन्यूज एमपी)पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह " राहुल " ने एक बड़ी आशंका जाहिर करते हुये सरकार का ध्यान आकृष्ठ कराया है कि कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए किसानों का गेहूं खलिहानों से खरीदा जाये । उन्होंने कहा कि पूर्व अनुभव को देखते हुए यह संभव नहीं हो पायेगा और न ही कोरोना से बचाव की गाईड लाइन का पालन हो सकेगा | इसलिए प्रदेश के अन्नदाता किसानों की जान खतरे में डालने से अच्छा है कि गेहूं और अन्य अनाज को खलिहानों से ही सीधे खरीदने की नीति बनाई जाए |
श्री ने कहा कि सरकार का यह दावा है कि कोरोना का संक्रमण गावों में नहीं है | हालांकि यह बगैर किसी जांच के है | अगर सरकार की बात सच है तो सरकार गावों में संक्रमण के विस्तार का खतरा क्यों बढ़ा रही है | श्री सिंह ने कहा कि अभी सरकार की खरीदी की पूरी तैयारी ही नहीं है और मंत्रिमंडल न होने से वन आर्मी मेन बनने के फेर में जल्दबाजी में जो खरीदी शुरू की है उसके नतीजे पहले दिन ही दिखने लगे | खरीदी के लिए बरदाने ही नहीं हैं और न अन्य कोई व्यवस्था |
श्री सिंह ने कहा कि नंबर बढाने के लिए मुख्यमंत्री एक नया खतरा गेहूं खरीदी की अव्यवहारिक व्यवस्था से पैदा कर रहे हैं | श्री ने कहा कि सरकार को गावों में संक्रमण फैलने के रोकने और किसानों की जान की सुरक्षा के लिए तत्काल खलिहान से ही खरीदी की व्यवस्था करना चाहिए |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार