enewsmp.com
Home सीधी दर्पण * सीधी में दूसरे दिन भी जारी रही कोरोना से जंग, भाशचेपा एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कराया भोजन*

* सीधी में दूसरे दिन भी जारी रही कोरोना से जंग, भाशचेपा एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कराया भोजन*

सीधी(ईन्यूज एमपी)- आज पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है, जिससे भारत देश भी अछूता नहीं हैं, ऐसे मे पूरे भारत को लाकडाउन कर दिया गया है, जिसके चलते सामाजिक संगठनों द्वारा समाज में मदद की जा रही हैं, ऐसे समाज कल्याण की भवना को लेकर हमेशा समाज अध्यात्मिक, राजनैतिक, नशे मांस से मुक्त, चरित्रवान, चेतानावान मुक्त सही दिशा पर चलने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासन के अवाहन व संगठन एवं पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारियों के निर्देशन मे सीधी जिले के कार्यकर्ताओं ने लोगों को लंच पैकेट एवं जो लाकडाउन के कारण क्वारेंटाईन सेंटर में रोकें गए लोगों को लंच पैकेट एवं चावल, सब्जी दिया गया, यह कार्य गुरुवार को भी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था, भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा सीधी भर मे ही नहीं बल्कि भारत के कई प्रदेशों में प्रशासन के अवाहन एवं समाज के आवश्यकता अनुसार संगठन एंव पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जान की परवाह किए वगैर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूर्ण समर्पण व नि:स्वार्थ भाव से हर संभव मदत करने का वीणा उठाया है, सीधी के कार्यकर्ताओं मे अशोक सिंह, सुनील शुक्ल,हिंछलाल पटेल, राजबहोरन सिंह, राजकुमार जायसवाल,महेश गुप्ता नागेंद्र सिंह,रामशिरोमणि गुप्ता,दशरथ उपाध्याय,सनत त्रिपाठी, विक्रम त्रिपाठी, रामप्रसाद यादव,हरिश्चंद्र चौरसिया,विवेक प्रजापति,धीरज पाण्डेय, लालमणि,पिंटू वर्मा,नंदू कोरी,जगदीश सिंह,रानी गुप्ता, लीलावती पांडेय आदि महिला पुरूष एवं सभी जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अर्थिक सहयोग किया गया है, जो कि भोजन लंच पैकेट वितरण किया जा रहा है,और आगे भी किया जाता रहेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार