enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी एसपी ने शुरू किया ट्रांसफर अभियान , दो टीआई इधर से उधर .....

सीधी एसपी ने शुरू किया ट्रांसफर अभियान , दो टीआई इधर से उधर .....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंसी द्वारा नवागत निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा को चुरहट थाने कि कमान सौंपी गई है,जबकि चुरहट टीआई आदित्य प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वर्तमान स्थानांतरण आदेश में भले ही प्रशासनिक दृष्टि का जिक्र किया गया है लेकिन आम जन चर्चा कि माने तो ये सत्ता परिवर्तन कि बयार है जो इस महामारी के दौर में भी शुरू हो गई है,हां ये बात अलग है कि इसकी गति अभी धीमी है लेकिन परंपरा के अनुरूप ये तेज होगी और इसमें कई पेड़ गिरेगे और नए खड़े होंगे भले ही इसमें कुछ देर है पर परिवर्तन नियम का पालन तो तय है। देखना होगा कि अब आगे कितने पेंड़ गिरते हैं कितने शेष रहते हैं , वहरहाल यह तंय माना जा रहा है कि लाकडाउन के बाद पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की जायेगी ।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार