enewsmp.com
Home सीधी दर्पण राष्ट्रहित में "जनता कर्फ्यू" का पालन सुनिश्चित करने और कराने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की अपील

राष्ट्रहित में "जनता कर्फ्यू" का पालन सुनिश्चित करने और कराने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की अपील

सीधी (ईन्यूज एमपी)-आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के निर्देश पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी ,प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च को "जनता कर्फ्यू" की अपील का स्वागत कर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के संकुल स्तर से प्रांत स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी साधारण एवं आजीवन सदस्यों से जनता कर्फ्यू का स्वयं शत-प्रतिशत पालन करने एवं अन्य दूसरों से भी पालन कराने की पहल करने आग्रह किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं प्रांतीय सचिव हरीश मिश्रा ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी से बचने हम स्वयं सजग सतर्क रहें साथ ही औरों को भी सजग सतर्क रहने अनुरोध करें। राष्ट्रहित में इससे ज्यादा अन्य कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता। साथ ही इस संकट की घड़ी में देश प्रदेश हित में आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के सहयोग के लिए भी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने वचनबद्धता व्यक्त की है

Share:

Leave a Comment

समान समाचार