enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस के बागी विधायक बिसाहूलाल के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत.....

कांग्रेस के बागी विधायक बिसाहूलाल के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम चुके पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मंगलवार को ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई। उन पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। अब ईओडब्ल्यू शिकायत की जांच करेगी। शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट भुवनेश्वर मिश्रा ने बताया है कि बिसाहू के परिवार के 11 सदस्य जनपद पंचायत अनूपपुर के गांव परासी में पात्रता पर्ची से हर महीने 55 किलो अनाज ले रहे हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार