enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सांसद अजय प्रताप की भविष्यवाणी हुई साकार .....

सांसद अजय प्रताप की भविष्यवाणी हुई साकार .....

सीधी(सचीन्द्र मिश्र)- मध्यप्रदेश के राजनितिक हालातो को देखते हुए अब लग रहां है कि वर्तमान सरकार कभी भी पूर्व में बदल सकती है,और ये सब महज अपनों के हि कारण हो रहा है,इन परिस्थितियों में यदि गौर किया जाए तो सीधी से वर्तमान राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह कि भविष्यवाणी कहे या पूर्वानुमान सत्य हो रही है और पार्टी के आपसी संघर्ष के कारण संत्ता जाने को है।

बता दें कि करीब आठ माह पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने अपने गृह ग्राम दुअरा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि हमारा किसी सरकार को गिराने का इरादा नहीं है,बल्की कभी भी सुनने को मिल सकता है कि सरकार अपने ही बोझ से चरमरा कर गई....।

राज्य सभा सांसद का करीब आठ माह पूर्व दिया गया यह बयान भविष्यवाणी साबित होगा हालांकि यह अनुमान उस वक्त किसी ने नहीं लगाया था पर वर्तमान सरकार के हाल व अन्त: कलह ने कही न कही राज्यसभा सांसद कि बात को यथार्थ साबित कर दिया है......?

Share:

Leave a Comment

समान समाचार