enewsmp.com
Home सीधी दर्पण स्वास्थ्य शिविर कि तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अजय सिंह 'राहुल',प्रदेश सरकार कि स्थिति पर ....?

स्वास्थ्य शिविर कि तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अजय सिंह 'राहुल',प्रदेश सरकार कि स्थिति पर ....?

सीधी (ईन्यूज एमपी)-कांग्रेस के कंद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह कि स्मृति में सीधी के मझौली में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जिसकी तैयारी का जायजा लेने आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पहुंचे इस अवश्य पर उन्होंने ने प्रदेश सरकार में चल रही उठा-पटक पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं प्रदेश सरकार से दूर हूं इसलिए नहीं बता सकता कि क्या ड्रामा हो रहा है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा अपने पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह कि स्मृति में मझौली में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा जिसकी तैयारी कि समीक्षा के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर कि तैयारी का मेरे द्वारा जायजा लिया गया है,जो समस्याएं थीं उन्हे दूर किया गया है व शिविर में ऐसी व्यवस्था कि गई है कि एक दिन में अगर आप से दस हजार लोग भी आते हैं तो उनका इलाज हो सकता है,वहीं प्रदेश सरकार में चल रही गहमागहमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी प्रदेश सरकार से बहुत दूर हूं इसलिए नहीं बता सकता कि वहां क्या ड्रामा चल रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार