enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एक्शन में आई पुलिस,9लाख के इनामी160 बदमाश पहुंचे जेल......

एक्शन में आई पुलिस,9लाख के इनामी160 बदमाश पहुंचे जेल......

मुरैना (ईन्यूज एमपी)- मुरैना पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दो माह के भीतर 160 से अधिक इनामी बदमाशों कि धर पकड़ कि है जिन पर करीब 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

बता दें कि ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए मुरैना पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार 5 से लेकर 40 वर्ष तक कि उम्र के करीब 160 से अधिक इनामी बदमाशों कि धरपकड़ कि है वह उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और तो और पुलिस कि कार्यवाही को देख कई बदमाशों ने खुद ही न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर करीब 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था जो अब पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बांटा जाएगा, मुरैना पुलिस कि यह ऐतिहासिक कार्यवाही है जिस पर चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार