enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सतना RPF की कार्यवाही....

सतना RPF की कार्यवाही....

सतना(ईन्यूज एमपी)-सतना RPF द्वारा अवैध रूप से ई टिकट बुक करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायलय जबलपुर में पेश किया गया है आरोपी के पास से ई टिकट बरामद हुए है जिसके विरुद्ध अपराध पंजीबध कर न्यायलय के समक्ष पेस किया गया है |

बतादे कि सतना RPF को सूचना मिली कि ऑसिफ़ हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 38 निवासी नियर रिसालदार मस्जिद घोघर रीवा पुलिस थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा द्वारा पर्सनल यूजर ID से E टिकट बना कर अवैध रूप से ग्राहकों को क्रय विक्रय करता किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही करते हुए RPF द्वारा गिरफ्तार किया गया, आरोपी व्यक्ति के पास से 8 ई रेल टिकट पाई गई जिनकी कुल कीमत 6871 है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 327 / 2020 धारा 143 रेल अधिनियम पंजीबद्ध किया गया ,आरोपी को आज दिनांक 04.03 2020 को माननीय रेलवे न्यायालय जबलपुर में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही कृपाकर मंडल सुरक्षा आयुक्त आर पी एफ जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सतना मानसिंह के पर्यवेक्षण में एक यस आई सुनील बघेल, प्रधान रोहित कुमार पांडे, आरक्षक पीजे प्रेम द्वारा कि गई |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार