enewsmp.com
Home सीधी दर्पण मौसम ने फिर ली करवट, किसानों कि बढ़ी चिंता....

मौसम ने फिर ली करवट, किसानों कि बढ़ी चिंता....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- जिले में एक बार फिर मौसम की मार ने किसानों को बेसहारा कर रहा है. तेज हवा के साथ रिमझिमती हुई बारिश ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद करने में तुला है. जिससे किसानों की मेहनत के बाद तैयार फसल बर्बाद होने की कगार पर है. अब हालात से हारा किसान के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं. किसानों ने उड़द और तिल के नुकसान से अभी उभर ही नही पाए थे कि अचानक मौसम की मार ने गेहूं चना और अरहर की फसलों को बर्बाद कर रहा है. पिछले साल से शुरु हुई मौसमी आपदा किसान का पीछा नहीं छोड़ रही है.

Share:

Leave a Comment

समान समाचार