enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा....

कांग्रेस ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा....

मऊगंज (ईन्यूज एमपी)- मऊगंज में चल रही बिजली विभाग कि मनमानी से तंग आकर कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है,व कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।

बता दें कि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बसंत मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मख्सूद खान ने तहसील कार्यालय में जाकर एसडीएम माला त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिजली विभाग कि मनमानी कटौती और फर्जी बिलिंग से लोग त्रस्त है, उपभोक्ताओं से अवैध वसूली जारी है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है,कई बार शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से ज्ञापन सौंपा जा रहा है और यदि उचित कार्यवाही नहीं होती तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार