enewsmp.com
Home सीधी दर्पण छुही खदान में महिलाओं की हुई मौत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने जताया शोक

छुही खदान में महिलाओं की हुई मौत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने जताया शोक

सीधी (ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया ने सीधी जिले के टिकरी में छुही खदान के धसने से तीन महिलाओं की दबने से मौत को दुःखद बताया है।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने छुही खदान में दबकर महिलाओं की हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत ही दुःखद घटना है। उन्होंने कहा है कि मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे और इस दुःख की घड़ी में वे परिजनों के साथ खड़े है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार