enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में मानवता हुई शर्मसार, जिंदा नवजात को नदी में फेंक मां हुई फरार....

सीधी में मानवता हुई शर्मसार, जिंदा नवजात को नदी में फेंक मां हुई फरार....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मड़वास चौकी अंतर्गत महखोर के सेहडा नदी में एक जिंदा नवजात शिशु मिला है, नदी में पानी मे डूबते उतराते शिशु को देखकर चरवाहों ने जब हल्ला मचाया तो गांव की महिलाओं ने पानी से शिसु को निकालकर आग से सेंका,नवजात लड़की अभी भी जिंदा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी से एक महिला व एक पुरुष आये थे और वही नदी में पुल के नीचे गए थे।
अंदेशा लागया जा रहा है कि किसी कलयुगी मां ने लड़के की चाहत में लड़की को नदी में फेंक दिया या फिर किसी माँ ने अपना पाप छुपाने के लिए मासूम को नदी में फेंक दिया होगा। मौके पर अचानक पहुची अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने डायल 100 से मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार