enewsmp.com
Home सीधी दर्पण शासकीय हाई स्कूल सोनगढ मे सरस्वती पूजन के बाद बच्चों को कराया गया भोजन....

शासकीय हाई स्कूल सोनगढ मे सरस्वती पूजन के बाद बच्चों को कराया गया भोजन....

भुईमाड(ईन्यूज एमपी)- शासकीय हाई स्कूल सोंनगढ़ मे बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती जी का विधि पूर्वक पूजन अर्चना किया गया, जिसमें बिद्यालय के सभीत बच्चों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से बच्चों में काफी उत्साह था, शासकीय हाई स्कूल सोनगढ के कैंम्पस मे तीन बिद्यालय हैं, प्राथमिक शाला सोनगढ, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनगढ, इस कैंम्पस मे सभी विद्यालय के बच्चोँ ने एक साथ मिलकर पूरा कार्यक्रम किया गया, जिस मौके पर सभी छात्र छात्राओं कों भोजन भी कराया गया, जिसके बाद बच्चों के चेहरों अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी, इस कार्यक्रम के व्यवस्था के तौर पर सोनगढ जनशिक्षक राजबहादुर सिंह,रामदीन पनिका, सोनगढ छात्रावास अधीक्षक रामरक्षा पनिका,एवं सभी बिद्यालय के अतिथि शिक्षक मौजूद रहे

Share:

Leave a Comment

समान समाचार