enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में कल रहेगा अवकाश , कलेक्टर ने घोंषित किये तीन स्थानीय अवकाश .....

सीधी में कल रहेगा अवकाश , कलेक्टर ने घोंषित किये तीन स्थानीय अवकाश .....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- जिला कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कल सीधी जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश की घोषणा कि है,इसके साथ ही अन्य दो और स्थानीय अवकाश कलेक्टर द्वारा घोषित किए गए हैं।

बता दें कि जिला कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने जिले में तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है जिसमें 14 जनवरी 2020 मकर संक्रांति 11 मार्च 2020 भाई दूज होली के दूसरे दिन व 17 सितंबर 2020 पित्र मोक्ष अमावस्या को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के ज्ञापन क्रमांक 3-2/ 99/ 1/4 दिनांक 30.03 1999 द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग दो के अनुक्रम 04 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2020 में सीधी जिले के लिए उक्त स्थानीय अवकाशों की घोषणा की गई है उक्त अवकाश कोषालयो व उप कोषालयो पर लागू नहीं होंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार