enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जय श्रीराम के नारो के साथ शहर में निकली भगवा यात्रा.....

जय श्रीराम के नारो के साथ शहर में निकली भगवा यात्रा.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- जिले में आज भगवा यात्रा निकाली गई जिसमें साध्वी प्राची शामिल हुई जिले के विभिन्न मार्गो से जय श्रीराम के नारो के साथ भागवा यात्रा निकाली गई, रैली में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व आमजनो ने हिस्सेदारी की।

जिले में कई दिनों कि तैयारी के बाद आज भागवा यात्रा का आयोजन किया गया, यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रसाल स्टेडियम में पहुंची। बता दें कि विगत कई वर्षों से जिले में भगवा यात्रा आयोजित की जाती रही है जिसमें शहर के नागरिकों द्वारा सहभागिता निभाई जाती रही है और भगवा ध्वज व संगीत के साथ रैली का आयोजन किया जाता है, यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार