enewsmp.com
Home सीधी दर्पण ADM व जनसंपर्क अधिकारी करेंगे सिहावल मामले की पड़ताल.....

ADM व जनसंपर्क अधिकारी करेंगे सिहावल मामले की पड़ताल.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार दिनांक 08 जनवरी 2020 के अनुसार नामान्तरण, वारिसाना तैयार करने के एवज में रामकली पटेल ग्राम पंचायत अमिलिया के नौढ़िया गॉव के निवासी से उपखण्ड कार्यालय सिहावल में पदस्थ अमलों द्वारा रिश्वत की मांग किये जाने की जांच किये जाने हेतु अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन को जॉचकर्ता अधिकारी एवं जन संपर्क अधिकारी सूचना प्रकाशन मुकेश कुमार मिश्रा को सहायक जॉचकर्ता अधिकारी नियुक्ति किया है। उन्होंने उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त शिकायत की निष्पक्ष जॉचकर प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार