enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश डंकैत गुर्जर गैंग और पुलिस की मुठभेड़ , अपहरण के बाद तीन ....

डंकैत गुर्जर गैंग और पुलिस की मुठभेड़ , अपहरण के बाद तीन ....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी)-शिवपुरी जिले की गोवर्धन पुलिस की डकैत प्रहलाद गुर्जर से कल एक मुठभेड़ हुई है। बसई के जंगलों में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान तीन डकैतों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया है कि प्रहलाद गुर्जर गैंग ने एक युवक का अपहरण किया था इसी दौरान समय पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस डकैत गैंग की घेराबंदी की तो डकैतों को एक मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। इनमें से एक पकड़े गए डकैत रूपसिंह पर जिला शिवपुरी एवं श्योपुर में 20000 रुपए के ईनाम पूर्व से घोषित है। इस मुठभेड़ के दौरान गैंग का मुखिया और 40 हजार का ईनामी प्रहलाद गुर्जर भागने में कामयाब रहा है।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि युवक के अपहरण के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन डकैतों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस और डकैतों के बीच गोलीबारी हुई। गौरतलब है कि इस इलाके में हमेशा से डकैत समस्या बनी हुई है पूर्व में यहां पर हो कुख्यात डकैत सक्रिय रहे हैं लेकिन अभी भी कई छुटभैया बदमाश भी डकैत बनकर ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार