enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सड़क हादसे में तहसीलदार की मौत.…...

सड़क हादसे में तहसीलदार की मौत.…...

विदिशा(ईन्यूज एमपी)- शनिवार की शाम को छिंदवाड़ा जिले में एक सड़क दुर्घटना में विदिशा जिले की पठारी तहसील के तहसीलदार पीटी बागड़े की मौके पर ही मौत हो गई । तहसीलदार पीटी बागडे विगत चार-पांच दिन पूर्व ही अपनी माँ के निधन पर अपने घर जिला छिंदवाड़ा गए हुए थे और आज शनिवार को पठारी वापस आ रहे थे तो छिंदवाड़ा जिले में ही उनकी गाड़ी के सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हुई जिसमें तहसीलदार की गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई । गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार की गाड़ी का ड्राइवर गोलू को भी चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित है । अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह ने बताया कि शाम 4 बजे पठारी तहसीलदार पीटी बागडे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। तहसीलदार को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है ।। सं वेद प्रकाश शर्मा विदिशा

Share:

Leave a Comment

समान समाचार