enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने किया निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण .....

जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने किया निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण .....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जनपद पंचायत सिहावल के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने गुरुवार को जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम लिलवर में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी एवं पंचायत सरपंच को निर्देश दिए कि गौशाला का निर्माण कार्य शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस दौरान सरपंच ने जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह को बताया कि गौशाला एवं चारागाह विकास हेतु 5 एकड भूमि आरक्षित की गई है। इस गौशाला में 100 गायों को रखने की क्षमता रहेगी। गायों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर
विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, अनिल सिंह चौहान संविदाकार, सरपंच ग्राम पंचायत लिलवार, संत पटेल, राजकुमार पटेल सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार