enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कैरोसीन डाल कर वृद्ध ने कि खुद्कुसी कि कोशिस,परिजनों ने पंहुचाया अस्पताल.......

कैरोसीन डाल कर वृद्ध ने कि खुद्कुसी कि कोशिस,परिजनों ने पंहुचाया अस्पताल.......

इंदाैर(ईन्यूज एमपी)- थाना आजाद नगर क्षेत्र में एक 65 वर्षीय वृद्ध ने देर रात आत्मदाह की कोशिश की। उसने खुद पर पहले केरोसिन डाला फिर माचिस से आग लगा ली। चीख सुन परिजन दौड़े और आग बुझाई। जब तक आग बुझी वृद्ध बुरी तरह से झुलस चुके थे। परिजन उन्हें तत्काल एमवाय लेकर पहुंचे।

मिली जानकारी अनुसार आत्मदाह की कोशिश मूसाखेड़ी के रहने वाले रमेश ठाकुर पिता रामप्रसाद ने की। उन्होंने शुक्रवार देर रात अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उनकी चीख सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो वे जल रहे थे। तत्काल पानी और कपड़े की मदद से आग बुझाई और गंभीर अवस्था में एमवाय हॉस्पिटल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार रमेश ठाकुर मानसिक रोग से पीड़ित हैं, उनका इलाज भी चल रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार