enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात,पानी और लाठी से सम्हली बात...

भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात,पानी और लाठी से सम्हली बात...

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस सरकार पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलेक्टर का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को देख पुलिस ने बैरीकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी उसे फांदने लगे। इस पर पुलिस ने पहले पानी की बौछार कीं, लेकिन भीड़ के तितर-बितर नहीं होने पर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जिला जेल परिसर में भेजा। उधर, उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर पार्टी जश्न मना रही है, दूसरी तरफ भाजपा कमलनाथ सरकार पर विकास को रोकने का आरोप लगा रही है। गुरुवार दोपहर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिगेड्स हटाने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर वे जाली को फांदकर भीतर घुसने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पहले उन्हें पानी का बौछारें कर दूर हटाने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस के लाठी भांजने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार