enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी- बीमारी से परेशान महिला ने दी जान, घर के बाहर पेड़ पर लटकते मिला शव....

सीधी- बीमारी से परेशान महिला ने दी जान, घर के बाहर पेड़ पर लटकते मिला शव....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा टीकट गांव मे बीमारी से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा टीकट निवासी महिला राजकली बढई ने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, महिला लम्बे समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन बीमारी से परेशान महिला द्वारा यह कदम उठाया गया है,पूरे मामले में चुरहट पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार