enewsmp.com
Home सीधी दर्पण पर्यटक स्थल चंदरेह का होगा कायाकल्प , कलेक्टर आज बदलेंगें स्वारूप ....

पर्यटक स्थल चंदरेह का होगा कायाकल्प , कलेक्टर आज बदलेंगें स्वारूप ....

सीधी (ईन्यूज एमपी) बाणभट्ट की कर्मस्थली प्राचीन मंदिर चंदरेह का कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी कायाकल्प करना चाहते हैं । आज श्री चौधरी अपनी प्रशासनिक टीम के साथ चंदरेह मंदिर पंहुचे हैं जंहा पर मंदिर के स्वारूप को बदलने के मामले में मंथन होगा ।

विश्व की पहले गद्य साहित्य कादंबरी की रचना के लिये विख्यात बाणभट्ट की कर्मस्थली रही चंदरेह लम्बे समय से उपेक्षा का शिकार रही है, जहां पर प्रशासन व शासन की ओर से महज मंशा तो जाहिर कि गई पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए लेकिन अब कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा इस ओर सार्थक कदम उठाते हुए दल-बल के साथ आज चंद्रेह कि ओर कूच कर गए हैं,और आशा है कि अब ऐतिहासिक महत्व को संजोकर रखने वाले चद्रेह मंदिर का कायाकल्प हो जाएगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार