enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में पांच नायव तहसीलदार की पदस्थापना , कलेक्टर ने जारी किया आदेश ....

सीधी में पांच नायव तहसीलदार की पदस्थापना , कलेक्टर ने जारी किया आदेश ....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर तहसील कार्यालय में पदस्थ परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदारों द्वारा विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने से तहसील में कार्य सम्पादन करने हेतु प्राधिकृत किया है।
जारी आदेशानुसार सौरभ मिश्रा को तहसील गोपद बनास (वृत्त-गिर्द द्वितीय) में, अमृता सुमन को तहसील रामपुर नैकिन (वृत्त-बघवार) में, मणिराज सिंह बागरी को तहसील कुसमी (वृत्त-पोड़ी) में एवं दीपेन्द्र सिंह तिवारी को तहसील गोपद बनास (वृत्त-सेमरिया) का कार्य सम्पादन करने हेतु नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदार द्वारा सिविल विधि एवं प्रक्रिया वित्त एवं लेखा तथा म.प्र. स्थानीय शासन द्वितीय प्रश्न पत्र में उत्तीर्ण नहीं होने से रिपोर्टिंग संबंधित तहसीलदार को करेंगें।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार