enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्रशासन ने घायलों को उपलब्ध करायी आर्थिक सहायता.....

प्रशासन ने घायलों को उपलब्ध करायी आर्थिक सहायता.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-शिकरा में हुयी बस दुर्घटना पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराकर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक आर. एस. बेलवंशी ने जिला चिकित्सालय पहुँच कर घायलों के उपचार की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री चैधरी ने सिविल सर्जन तथा उपस्थित चिकित्सकों को घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चैधरी ने गम्भीर रूप से घायलों को 7 हजार 5 सौ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार