enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त टीम ने पकड़ा फर्जी लोकायुक्त अधिकारी.....

लोकायुक्त टीम ने पकड़ा फर्जी लोकायुक्त अधिकारी.....

सतना(ईन्यूज एमपी)-आवेदक मृत्युंजय सिंह उप यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग सतना उप संभाग मझगवां द्वारा दिनांक 03/12/ 2019 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने को लोकायुक्त अधिकारी बताकर लोकायुक्त में की गई शिकायत को रफा दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा लोकायुक्त रीवा के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक बी के पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं 10 सदस्य लोकायुक्त टीम द्वारा फर्जी लोकायुक्त अधिकारी बताकर ठगी करने वाले महेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू को भरहुत होटल सतना के सामने से पकड़ कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाइन सतना को सुपुर्द किया गया पुलिस ने इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 583/2019 धारा 420 419 भा0द0वि0 का कायम कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार