enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बीजेपी अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी का दौर , बंद कमरे में चल रही रायशुमारी ....

बीजेपी अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी का दौर , बंद कमरे में चल रही रायशुमारी ....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह पटेल सांसद खरगौन के द्वारा बंद कमरे में जिला प्रतिनिधि व मण्डल अध्यक्षो से रायसुमारी की जा रही है।

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु सुबह से ही भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की भीड़ जमा है,अपने अपने समर्थकों को लेकर कई गुट सामने आए हैं हां ये बात अलग है कि खुलकर सामने कोई नहीं आया है, लेकिन कहीं न कहीं मनभेद उभर के सामने आ रहे हैं।
बंद कमरे में रायसुमारी से पूर्व ही कईयों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना दर्द रखा है,और कई वोट की गणना में मशगूल हैं तो कुछ कायासो के घोड़े दौड़ा रहे हैं,जबकि सर्वविदित है कि अध्यक्ष वहीं होगा जो आलाकमान चाहेंगे....?

Share:

Leave a Comment

समान समाचार