enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त रीवा कि बड़ी कार्यवाही,15 हजार कि रिश्वत लेते ट्रेप हुआ पटवारी....

लोकायुक्त रीवा कि बड़ी कार्यवाही,15 हजार कि रिश्वत लेते ट्रेप हुआ पटवारी....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा राजेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी ग्राम ऐरा तहसील अमरपाटन जिला सतना की शिकायत पर आरोपी पटवारी राम सुमेर शर्मा पिता स्वर्गीय राम पाल शर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पास रामपुर बाघेलान तहसील थाना रामपुर बाघेलान पटवारी हल्का नंबर 03 ऐरा तहसील अमरपाटन जिला सतना को आज दिनांक 27.11.2019 कोे ₹ 15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी पटवारी द्वारा शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह से पिता के नाम भूमि को पुत्रों के नाम नामांतरण कराने के लिए रुपये 15000 रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत, शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त संभाग रीवा में की थी, उक्त कार्यवाही लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बी के पटेल के मार्ग दर्शन में निरीक्षक डी एस मरावी के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही जारी......

Share:

Leave a Comment

समान समाचार