enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अधापक संवर्ग में संविलियन हेतु 27 नवम्बर को होगी छानबीन समिति की बैठक ......

अधापक संवर्ग में संविलियन हेतु 27 नवम्बर को होगी छानबीन समिति की बैठक ......

सीधी(ईन्यूज एमपी)-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देकर बताया कि संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 1-2 एवं 3 को जिनकी संविदा सेवा अवधि 3 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें अध्यापक संवर्ग में संविलियन/नियुक्ति करने तथा अप्रशिक्षित संविदा शाला शिक्षकों को नवीनीकरण करने एवं पूर्व में जारी संविलियन आदेश में त्रुटि सुधार किये जाने हेतु संबंधित जनपद पंचायतों एवं संकुल प्राचार्यों द्वारा प्राप्त नवीन प्रकरणों तथा पूर्व से प्राप्त प्रकरणों में आपत्तियों की पूर्ति या अन्य कारणों के प्रकरणों का परीक्षण/निराकरण दिनांक 27.11.2019 को दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।

उन्होने छानबीन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि दिनांक 27.11.2019 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार