enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भीषण सड़क हादसे में हुई न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकला शव.....

भीषण सड़क हादसे में हुई न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकला शव.....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी)- श्योपुर में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) सुरेंद्र सिंह कुशवाह का शनिवार की रात सतनवाड़ा के पास हुए हादसे में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। इसके चलते उनकी मौके पर ही माैत हो गई।

कुशवाह ग्वालियर के रहने वाले बताए गए हैं। वे श्योपुर से अपने परिवार को छोड़ने ग्वालियर आए थे। उसके बाद शिवपुरी जा रहे थे। वहां उन्हें किसी कार्यक्रम में शामिल होना था। वे एमपी 07 सीई 2053 आई-20 कार में सवार थे और खुद ही चला रहे थे। टीआई सिटी कोतवाली बादामसिंह के मुताबिक हादसा रात 10 बजे करीब हुआ। हादसे के बाद शव रात 12 बजे तक कार में ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक श्री कुशवाह 2014 बैच के थे। उऩ्होंने मुरैना में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। वर्तमान में वे श्योपुर में जेएमएफसी थे। हादसे का शिकार कार के पंजीयन दस्तावेज में पता न्यू चंद्रनगर फूलबाग के पास दर्ज है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार