enewsmp.com
Home सीधी दर्पण वनांचल क्षेत्र मे जारी है कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी का भ्रमण, किया औचक निरीक्षण....

वनांचल क्षेत्र मे जारी है कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी का भ्रमण, किया औचक निरीक्षण....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-जिले के आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत कुशमी अन्तर्गत आज सुबह से ही जिला कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी का भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर चौधरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोडी, कन्या आश्रम शाला पोडी, आदिवासी बालक छात्रावास पोंडी (बस्तुआ), कन्या आश्रम शाला ददरी सहित अन्य सरकारी दफ्तरों का औचक निरिक्षण भी किया जा रहा है। निरिक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने हेतु उपस्थित विभागीय अमला को आदेशित किया गया है। साथ ही लापरवाह व कार्य क्षेत्र से नदारद मिले कर्मचारियों पर कार्यवाही भी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर चौधरी का भ्रमण अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत कुन्दौर तक किया जायेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार