enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अरविंदो विद्यालय प्रबंधन पहुंचा वृद्ध आश्रम ,भेंट किए उपहार ....

अरविंदो विद्यालय प्रबंधन पहुंचा वृद्ध आश्रम ,भेंट किए उपहार ....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी) :-जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम ताला स्थित संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्धाश्रम में अरविंदो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी के प्रबंधक सुशील अग्रवानी अपने स्टाफ के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां आश्रम में रहवासी बृद्धजनों से सौजन्य मुलाकात की एवं काफी समय तक सबके साथ बैठ कर बाद- संवाद एवं चर्चा किए।वहीं सभी वृद्ध जनों को एक-एक कंबल एवं फल- फूल व मिठाई उपहार स्वरूप भेंट किए और आश्रम प्रबंधक शिवामणि तिवारी एवं राम सिया बैस सहित आश्रम समिति को भविष्य में भी आश्रम के लिए सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया। वही आगंतुकों से मुलाकात के बाद बृद्धजनों के चेहरे में भी खुशी देखी गई।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार