enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी विधायक ने साधा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर निशाना, केन्द्रीय नेतृत्व से की हटाने की मांग.....

सीधी विधायक ने साधा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर निशाना, केन्द्रीय नेतृत्व से की हटाने की मांग.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-विधानसभा में भाजपा की हुई शिकस्त के बाद अब झाबुआ उप चुनाव में भी भाजपा की नाकामी से अब भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को लेकर विधायकों के बागी स्वर मुखर होने लगे हैं, विधान सभा सीधी के विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को दोषी मानते हुए हटाए जाने की मांग की गई है।

बतादे कि विधानसभा में हुई भाजपा की हार का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि झाबुआ उप चुनाव में फिर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है जिससे पार्टी व संगठन में असंतोष की बातें उभर कर सामने आ रही है व झाबुआ के चुनाव परिणाम के बाद सीधी विधायक द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर आक्षेप लगाते हुए कहा है कि झाबुआ में न तो कांग्रेस की जीत हुई है, और न ही भाजपा हारी है, चुनाव के प्रतिकूल परिणाम केवल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अराजनीतिक कृत्यों का परिणाम है, केन्द्रीय नेतृत्व को जल्द से जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाना चाहिए,उन्हीं के रवैए के चलते भाजपा को विधानसभा चुनाव में प्रतिकूल परिणाम देखने को मिले हैं और आज झाबुआ में फिर से उनकी नाकामी के चलते ही कांग्रेस को जीत मिली है, हालांकि लोकसभा चुनाव में मोदी व अमित शाह की लोकप्रियता के कारण सफलता मिली है, लेकिन वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अराजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण भारतीय जानता पार्टी की लोकप्रियता व वर्चस्व प्रभावित हो रहा है। इस लिए मै केन्द्रीय नेतृत्व से जल्द से जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग करता हूं।

Share:

Leave a Comment