enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आटो रिक्शा ने बचाई मासूम की जान......

आटो रिक्शा ने बचाई मासूम की जान......

टीकमगढ़(ईन्यूज एमपी)- शहर के प्रधानमपुरा मोहल्ले में 3 साल का एक बच्चा खेलते-खेलते छत से गिरा और रोड से जा रहे ऑटो रिक्शा पर आ टकराया। ऑटो रिक्शा पर गिरने से उसकी जान बच गई। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां दौड़े और बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है। लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं जिससे उस बच्चे की जान बच गई। घटना में ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। जब परिवार के लोगों ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देखा था तो वे सिहर गए थे।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पर्व पिता आशीष जैन घर की ही छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते-खेलते छत के किनारे पहुंच गया और अपना संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे से जा रहे ऑटो रिक्शा पर गिरा। डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। कहा जा रहा है कि यदि समय पर रिक्शा न आया होता तो कोई बढ़ी अनहोनी हो सकती थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार