enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आजाक कि जगह बहरी पहुंचे राम....

आजाक कि जगह बहरी पहुंचे राम....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- जिले में इन दिनों पुलिस विभाग में बड़ी उठा पटक देखने को मिल रही है,कभी किसी को कहीं भेजा जाता है तो फिर उसी को दूसरे दिन कही और भेज दिया जाता है। रामपुर नैकिन से अभी दो तीन दिन पहले आजाक थाने के लिए स्थानांतरित निरीक्षक राम सिंह को अब बहरी कि कमान सौंप दी गई है।

जी हां पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा कुछ दिन पूर्व रामपुर नैकिन टी आई को आजाक थाना सीधी के लिए स्थानांतरित किया गया था,लेकिन उनके द्वारा प्रभार ग्रहण करने के पूर्व ही एसपी साहब को अपने आदेश के ऊपर दूसरा आदेश जारी करना पड़ गया अब ये प्रशासनिक दृष्टि से है या कुछ और ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है....?

Share:

Leave a Comment

समान समाचार