enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गाड़ी के कागजात मांगने पर भड़के लोगों ने कर दी हवलदार वह सिपाही की पिटाई....

गाड़ी के कागजात मांगने पर भड़के लोगों ने कर दी हवलदार वह सिपाही की पिटाई....

श्योपुर (ईन्यूज एमपी)- बरगवां थाने की पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहन चैकिंग के दौरान बिना बीमा की एक बाइक को पकड़ा और थाने भिजवा दिया। इसे छुड़ाने के लिए महिला समेत तीन लोग थाने पहुंच गए। जहां पहले तो आरोपियों ने थाना प्रभारी ममता गुर्जर के साथ बदसलूकी की और फिर हवलदार व सिपाही के साथ मारपीट कर दी।

इन लाेगाें काे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने पर्तवाड़ा निवासी धीरेंद्र राजावत, सोनू राजावत व पूजा राजावत की बाइक पकड़ ली थी। इनके पास बाइक के पेपर और बीमा नहीं था। इसके बाद यह तीनों लाेग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी ममता गुर्जर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद हवलदार रामप्रकाश व सिपाही रवि खरे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार