enewsmp.com
Home सीधी दर्पण मडवास स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक पर मिली युवक की लाश,दुर्घटना की आशंका...

मडवास स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक पर मिली युवक की लाश,दुर्घटना की आशंका...

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-कटनी से चोपन के लिये जाने वाली रेलवे लाइन के ट्रैक पर आज रविवार को एक 18 वर्षीय युवक की लाश पाई गई है। जिसकी पहचान कैलाश सिंह गोंड पिता लालमणि सिंह गोंड के रुप की गई है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के मुताबिक गत रविवार सुबह तकरीबन 7.30 बजे भोपाल से  सिंगरौली चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस के ड्राइवर द्वारा स्टेशन प्रबंधक मडवास को बताया गया था कि किलोमीटर 1238 में रेल्वे ब्रीज अमोहराडोल के पास एक आदमी ट्रैक की पटरी पर बैठा था। जिसका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना उपरांत रेल्वे कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। चूंकि मृतक के हाथ मे चाय की केटली और डिस्पोजल था। इसलिये रेल्वे कर्मचारियों और ग्रामीणों पहचानने मे सहूलियत हुई और मृतक की पहचान कैलाश पिता लालमणि सिंह गोड उम्र 18 वर्ष निवासी बंधवाटोला मडवास के रुप मे की गई है। मृतक की सिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। और परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी मडवास मे दी गई। घटना की सूचना पर मडवास चौकी प्रभारी तेजभान सिंह द्वारा घटना स्थल मे पहुंच कर मौका मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार किया गया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली भेज दिया गया।  तथा पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि की मृतक पैसेंजर गाडियों मे चाय बेचने का काम करता था। और नशे का आदी भी था। कयास लगाया जा रहा है कि जोबा स्टेशन से रेल्वे ट्रेक पर पैदल चलकर मडवास आते समय आराम करने अथवा नींद आ जाने के कारण पटरी मे बैठने से दुर्घटना हुई है।

       एक 18 वर्षीय युवक की लाश रेल्वे ट्रैक मे मिली है। चालक की सूचना और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद  प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। चूंकि मृतक हाथ मे चाय बेचने की सामग्री मिली है। फिर भी विवेचना जारी है।

                    तेजभान सिंह, प्रभारी

                    पुलिस चौकी मडवास

Share:

Leave a Comment

समान समाचार