enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-अवैध शराब विक्रेता को हुई सजा.....

सीधी-अवैध शराब विक्रेता को हुई सजा.....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-दिनांक 20.04.2019 को आरोपी शंकर लाल पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी हर्दी ने अपने अधिपत्‍य में अवैध रूप से 19 पाव देशी प्‍लेन मदिरा कीमती 1140 रू विक्रय हेतु रखा था। पुलिस थाना बहरी ने आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही करते हुए शराब जप्‍त कर अपराध क्र. 190/19 पंजीबद्ध कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय सीधी के समक्ष प्रस्‍तुत किया, जिससे संबंधित न्यायालयीन प्रकरण क्र. 1151/19 में माननीय न्‍यायालय न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा आबकारी एक्‍ट की धारा 34(1) के तहत आरोपी को 1500 रूपये के अर्थदण्‍ड एवं न्‍यायालय उठने तक की सजा से दण्डित किया गया। उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी रामराज सिंह, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सीधी द्वारा की गई।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार