enewsmp.com
Home सीधी दर्पण एक दिन की वेतन आपदा राहत कोष मे जमा करेंंगे सीधी के सचिव, सीईओ को दिया ज्ञापन.....

एक दिन की वेतन आपदा राहत कोष मे जमा करेंंगे सीधी के सचिव, सीईओ को दिया ज्ञापन.....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के राज्य इकाई के आवाहन पर 1 दिवश की वेतन कटौती कर मध्यप्रदेश के बाढ पीडित किसानों की मदत के लिये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष मे सीधे जमा करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य मे जिले के वनांचल जनपद पंचायत कुशमी के सचिव संघ अध्यक्ष हर्षनरायण सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुशमी संदीप डाबर को भी ज्ञापन सौंपते हुये बताया गया कि मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन की राज्य स्तरीय इकाई द्वारा हम सबके स्वैच्छिक स्वीकृति पर लिये गये निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश मे आयी भीषण बाढ मे प्रभावित किसानों की मदत के लिये 1 दिन का वेतन कटौती कर सीधा मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा किये जाने हेतु संगठन के सभी सदस/सचिवों ने स्वीकृति प्रदान की है। अतः बाढ से पीडित किसानों के मदत के लिये कुशमी जनपद के समस्त सचिवों ने स्वैच्छिक रुप से 1 दिन का वेतन काट कर मुख्यमंत्री आपदा कोष मे जमा करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुशमी संदीप डाबर को ज्ञापन देते हुये अनुरोध भी किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार